राजगढ़। नगर में तीन दिवसीय सर्वधर्म जन कल्याण महामहोत्सव कल 24 दिसंबर मंगलवार से आरंभ होगा। कार्यक्रम को राष्ट्रसंत डाॅ. श्री वसंत विजयजी संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि वे पहली बार धर्मधरा राजगढ़ में पधार रहे है। तीन दिवसीय इस आयोजन के तहत 24 दिसंबर को सुबह नौ बजे भव्य मंगल प्रवेश कृषि उपज मंडी राजगढ़ से होगा। विशाल धर्मसभा का आयोजन कल प्रातः साढ़े 10 बजे होगा। वही शाम 7ः30 बजे मां पद्मावती का नाटकीय कार्यक्रम आयोजन स्थल मोहन गार्डन में होगा। 25 दिसंबर को गुरुदेव के मुखारविंद से सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की भावना के साथ महामांगलिक होगी। यह आयोजन सुबह 7 बजे होगा। इस महामांगलिक का सीधा प्रसारण पारस चैनल पर शाम 7 से 12 बजे तक होगा। आयोजन के तहत तीसरे व अंतिम दिन रात आठ बजे से राजगढ़ नगर के सभी व्यापारी बंधुओं के लिए विशेष आशीर्वाद सभा होगी। जिसमें ‘ऐसा करो व्यापार, जिससे हो जावे बेड़ा पार‘ विषय पर संवाद होगा। कार्यक्रम के आयोजक सर्वधर्म भैरव भक्त मंडल में आयोजन में पधारने की नगरवासियो से अपील की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment